कृपया ध्यान दें: कुछ लिंक्स में जानकारी अंग्रेज़ी में हो सकती है।
पहले अगर आपको अपने बिज़नेस के लिए बढ़िया विज़ुअल आर्ट और ग्राफ़िक्स की ज़रूरत होती थी, तो किसी स्किल्ड आर्टिस्ट को काम पर रखना ही इकलौता विकल्प था। अब मशीन लर्निंग और कंप्यूटर प्रोसेसिंग में तेज़ी से आई तरक्की के चलते Canva (कैनवा) और Midjourney (मिडजर्नी) जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिज़ाइन टूल्स इस्तेमाल करने वाला कोई भी इंसान लोगो, आइकन और इलस्ट्रेशन बना सकता है, फिर भले ही उसे ड्रॉइंग बिल्कुल न आती हो।
AI डिज़ाइन टूल्स क्या हैं?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एल्गोरिदम से चलने वाले AI डिज़ाइन टूल्स ऐसी सॉफ़्टवेयर एप्लिकेशन होती हैं, जो डिज़ाइन प्रक्रिया में यूज़र्स की मदद करती हैं। मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और अन्य तरह के AI टूल्स के ज़रिए ये टूल्स विज़ुअल कंटेंट के आइडिया सोचने, उसे बनाने और उसमें बदलाव करने में काम आते हैं। AI जेनरेटेड तस्वीरें बनाने की इनकी क्षमता प्रोफ़ेशनल ग्राफिक डिज़ाइनरों और शौकिया क्रिएटर्स, दोनों के लिए मददगार साबित हो सकती है।
इस बारे में और जानने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो जेनरेट)।
AI डिज़ाइन टूल्स का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है?
- अपने आप डिज़ाइन तैयार करना
- कंटेंट बनाना
- इमेज एडिटिंग और सुधार
- स्टाइल तैयार करना और ट्रांसफ़र करना
- यूज़र एक्सपीरियंस डिज़ाइन
- डेटा विज़ुअलाइज़ेशन
AI डिज़ाइन टूल्स का इस्तेमाल क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स से लेकर सिविल इंजीनियरिंग तक, कई कामों में किया जा सकता है। चलिए, AI डिज़ाइन टूल्स के इस्तेमाल के कुछ तरीकों पर एक नज़र डालते हैं:
अपने आप डिज़ाइन तैयार करना
AI ग्राफ़िक डिज़ाइन टूल्स यूज़र के इनपुट या पहले से तय मानदंडों के आधार पर लेआउट, कलर स्कीम, टाइपोग्राफ़ी और कंपोज़िशन जैसे डिज़ाइन एलिमेंट्स अपने आप जेनरेट कर सकते हैं। क्रिएटिव प्रक्रिया को तेज़ करके यह ऑटोमेशन डिज़ाइनरों को नए आइडिया दे सकती है।
कंटेंट बनाना
AI-पॉवर्ड टूल्स की मदद से आप सोशल मीडिया पोस्ट, ब्लॉग ग्राफ़िक्स, प्रेज़ेंटेशन और मार्केटिंग मटेरियल बना सकते हैं। ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स खास प्लेटफ़ॉर्म और टारगेट ऑडियंस के मुताबिक विज़ुअल एसेट्स अपने आप जेनरेट कर सकते हैं।
इमेज एडिटिंग और सुधार
AI-पॉवर्ड इमेज एडिटिंग टूल्स तस्वीरों को रीटच करने, बैकग्राउंड बदलने, चीज़ों को पहचानने और रंगों को सही करने में मदद कर सकते हैं। इनसे यूज़र्स ज़्यादा मैनुअल मेहनत किए बिना इमेज क्वालिटी में सुधार ला सकते हैं और उनमें कई तरह के बदलाव भी कर सकते हैं।
स्टाइल तैयार करना और ट्रांसफ़र करना
किसी रेफ़रेंस इमेज को लेकर AI डिज़ाइन टूल्स अलग-अलग स्टाइल में शानदार विज़ुअल बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप एक सेल्फ़ी अपलोड करते हैं, तो ये टूल्स आपकी तस्वीर का इलस्ट्रेटेड वर्शन जेनरेट कर सकते हैं। स्टाइल ट्रांसफ़र तकनीक के ज़रिए यूज़र्स अलग-अलग कलात्मक शैलियों को आज़माकर देख सकते हैं और अनूठे विज़ुअल कंपोज़िशन बना सकते हैं।
यूज़र एक्सपीरियंस डिज़ाइन करना
AI डिज़ाइन टूल्स प्रोटोटाइपिंग, यूज़र टेस्टिंग और इंटरफ़ेस ऑप्टिमाइज़ेशन में यूज़र एक्सपीरियंस (UX) डिज़ाइनरों की मदद करते हैं। कोई AI टूल वायरफ़्रेम, मॉकअप्स और इंटरैक्टिव प्रोटोटाइप जैसे डिज़ाइन जेनरेट कर सकता है। वायरफ़्रेम किसी वेबसाइट के प्रमुख फ़ीचर्स को दिखाने वाला तस्वीरों का ग्रुप होता है। ये टूल्स यूज़र के टेक्स्ट प्रॉम्प्ट पर पहले से प्रोग्राम किए गए डिज़ाइन सिद्धांतों को लागू करके ऐसे डिज़ाइन बनाते हैं।
डेटा विज़ुअलाइज़ेशन
AI-पॉवर्ड डिज़ाइन टूल डेटासेट का विश्लेषण करके चार्ट, ग्राफ़ और इन्फ़ोग्राफिक्स जैसे जानकारीपूर्ण व आसानी से समझ आने वाले डेटा विज़ुअलाइज़ेशन बना सकता है।
बेस्ट AI डिज़ाइन टूल्स
- Adobe Sensei (एडोबी सेंसेई) और Firefly (फ़ायरफ़्लाई)
- Uizard Autodesigner (यूआईज़ार्ड ऑटोडिज़ाइनर)
- Designs.ai (डिज़ाइन्स डॉट एआई)
- Midjourney (मिडजर्नी)
- NightCafe Creator (नाईटकैफ़े क्रिएटर)
- StarryAI (स्टारीएआई)
- Canva Pro (कैनवा प्रो)
- OpenAI GPT Image (ओपनएआई जीपीटी इमेज)
- ImageFX (इमेजएफ़एक्स)
ग्राफिक्स, लोगो, आइकन, वेबसाइट, वायरफ़्रेम, यूज़र इंटरफ़ेस और वीडियो डिज़ाइन करने में आपकी मदद के लिए कई AI टूल्स उपलब्ध हैं। ये रहे कुछ सबसे लोकप्रिय विकल्प:
Adobe Sensei (एडोबी सेंसेई) और Firefly (फ़ायरफ़्लाई)
Adobe (एडोबी) की अलग-अलग प्रोडक्ट्स में शामिल ये AI एप्लिकेशन Photoshop (फ़ोटोशॉप) और Illustrator (इलस्ट्रेटर) जैसे मौजूदा सॉफ़्टवेयर के साथ आसानी से इंटीग्रेट हो जाते हैं। इनमें वन-क्लिक ऑब्जेक्ट सिलेक्शन, कंटेंट-अवेयर फ़िल और स्मार्ट रीसाइज़िंग जैसे फ़ीचर्स भी मिलते हैं।
Sensei (सेंसेई) मौजूदा डिज़ाइन टास्क्स को ऑटोमेट करने, मौजूदा टूल्स को बेहतर बनाने और Adobe (एडोबी) एप्लिकेशनों में यूज़र एक्सपीरियंस को व्यक्तिगत बनाने पर केंद्रित है। इसके उदाहरणों में Photoshop (फ़ोटोशॉप) में बैकग्राउंड हटाना और कंटेंट-अवेयर फ़िल शामिल हैं। कंटेंट-अवेयर फ़िल तस्वीर के एक हिस्से में मौजूद एलिमेंट्स के ज़रिए उसके दूसरे हिस्सों को भर देता है। Sensei (सेंसेई) में मौजूद जेनरेटिव AI मॉडल Firefly (फ़ायरफ़्लाई), यूज़र के इनपुट के आधार पर नए डिज़ाइन एलिमेंट्स जेनरेट कर देता है।
- फ़ायदे: ये टूल्स Adobe (एडोबी) के मौजूदा वर्कफ़्लो के साथ आसानी से इंटीग्रेट हो जाते हैं।
- नुकसान: Sensei (सेंसेई) और Firefly (फ़ायरफ़्लाई) सिर्फ़ Adobe (एडोबी) सुइट में काम करते हैं।
- कीमत: Adobe Creative Cloud Pro (एडोबी क्रिएटिव क्लाउड प्रो) में 20 से ज़्यादा Adobe (एडोबी) ऐप्स और Firefly (फ़ायरफ़्लाई) के AI फ़ीचर्स मिलते हैं। भारत में नए सब्सक्राइबर्स के लिए सालाना प्लान की कीमत पहले साल ₹1,199 प्रति माह है।
Uizard Autodesigner (यूआईज़ार्ड ऑटोडिज़ाइनर)
Uizard (यूआईज़र्ड) के AI फ़ीचर्स मशीन लर्निंग एल्गोरिदम की मदद से स्केच या लिखित डिस्क्रिप्शनों को वायरफ़्रेम, मॉकअप्स, प्रोटोटाइप्स और यूज़र इंटरफ़ेस (UI) डिज़ाइन में बदल सकते हैं। आप लेआउट और एलिमेंट्स को अपनी ज़रूरत के मुताबिक भी बदल सकते हैं।
- फ़ायदे: Uizard (यूआईज़र्ड) में वायरफ़्रेम, मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट टेम्पलेट समेत कई टूल्स शामिल हैं। इनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में कंटेंट जेनरेट कर सकते हैं।
- नुकसान: जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, Uizard UI (यूआईज़र्ड) मुख्य रूप से डिज़ाइन पर केंद्रित है। खास डिज़ाइन सॉफ़्टवेयर के मुकाबले इसमें विज़ुअल और ग्राफ़िक्स के कम विकल्प मिलते हैं। इलस्ट्रेटर्स या ग्राफ़िक डिज़ाइनरों को दूसरे विकल्पों पर भी विचार करना पड़ सकता है।
- कीमत: सीमित फ़ीचर्स वाला फ़्री प्लान उपलब्ध है। सालाना बिलिंग चुनने पर Pro (प्रो) प्लान की कीमत $12, यानी लगभग ₹1,100 प्रति माह है।
Designs.ai (डिज़ाइन्स डॉट एआई)
आसान इंटरफ़ेस वाले Designs.ai (डिज़ाइन्स डॉट एआई) में आइकन, लोगो, सोशल मीडिया ग्राफ़िक्स और प्रेज़ेंटेशन बनाने के लिए कई तरह के AI-पॉवर्ड टेम्पलेट और एडिटिंग टूल्स मिलते हैं।
- फ़ायदे: नौसिखियों के लिए यह इस्तेमाल में आसान है और इसमें डिज़ाइन एलिमेंट्स की भरमार है। Designs.ai (डिज़ाइन्स डॉट एआई) कंटेंट क्रिएशन के लिए काफ़ी सुविधाजनक है। इसकी बड़ी टेम्पलेट लाइब्रेरी की बदौलत आप जल्दी शुरुआत कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपको अपने बिज़नेस के लिए खास पहचान वाला लोगो चाहिए, तो इसका लोगो मेकर कई विकल्प तैयार कर सकता है।
- नुकसान: जटिल डिज़ाइनों पर यूज़र्स का कंट्रोल काफ़ी सीमित होता है। अलग तरह की अनोखी इमेज बनाना इसकी खूबी नहीं है, इसलिए इससे हमेशा यूनिक विज़ुअल नहीं मिल पाते। इसका आम स्टाइल आपको पसंद आता है या नहीं, यह देखने के लिए पहले Designs.ai (डिज़ाइन्स डॉट एआई) के मौजूदा डिज़ाइन सैंपल्स को आज़माकर देख लें।
- कीमत: सीमित फ़ीचर्स वाला एक फ़्रीमियम प्लान उपलब्ध है। पेड प्लान $19 प्रति माह, यानी लगभग ₹1,800 से शुरू हो जाते हैं।
Shopify Magic (शॉपिफाई मैजिक) AI के बारे में और जानने के लिए आप इस शॉर्ट वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो जेनरेट)।
Midjourney (मिडजर्नी)
Midjourney (मिडजर्नी) एक टेक्स्ट-टू-इमेज जनरेटर है, जिसका इस्तेमाल इसकी वेबसाइट और मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म Discord (डिस्कॉर्ड) के ज़रिए किया जा सकता है। यह यूज़र की टेक्स्ट डिस्क्रिप्शन्स के आधार पर कमाल की क्रिएटिव तस्वीरें जेनरेट करता है।
- फ़ायदे: क्रिएटिव डिज़ाइन कॉन्सेप्ट तैयार करके नए विज़ुअल आज़माने के लिए यह बाज़ार के सबसे कारगर टूल्स में से एक है। इसकी एक बड़ी और सक्रिय ऑनलाइन कम्युनिटी भी है, जहाँ यूज़र्स अपने क्रिएशन और प्रॉम्प्ट शेयर करते हैं।
- नुकसान: Midjourney (मिडजर्नी) इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक पेड सब्सक्रिप्शन और Discord (डिस्कॉर्ड) अकाउंट होना चाहिए। इसके मुकाबले, कई प्रतिस्पर्धी एक स्वतंत्र सॉफ़्टवेयर के तौर पर काम करते हैं। यह सपनों जैसी कला के लिए तो बढ़िया है, लेकिन फ़ोटोरियलिस्टिक तस्वीरों के लिए दूसरे टूल्स बेहतर साबित हो सकते हैं।
- कीमत: Midjourney (मिडजर्नी) के Basic (बेसिक) प्लान की कीमत $10, यानी लगभग ₹950 प्रति माह है। पूरे साल का भुगतान एक साथ करने पर यह $8, यानी लगभग ₹750 प्रति माह पड़ता है।
NightCafe Creator (नाईटकैफ़े क्रिएटर)
NightCafe Creator (नाइटकैफ़े क्रिएटर), Stable Diffusion (स्टेबल डिफ़्यूशन) मॉडल समेत कई AI मॉडल्स की मदद से कस्टम इमेज तैयार करता है। इसके ग्राफ़िक और फ़ोटो एडिटिंग टूल्स से आप अपने कंप्यूटर से इमेज अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद, कस्टम कलर पैलेट और AI-पॉवर्ड एडिशन के ज़रिए आप उनमें तब तक बदलाव कर सकते हैं, जब तक कि आपका मनचाहा डिज़ाइन बनकर तैयार न हो जाए।
- फ़ायदे: NightCafe (नाइटकैफ़े) के फ़ाइन-ट्यूनिंग विकल्प आम इमेज एडिटिंग की सीमाओं से आगे जाने में कारगर साबित होते हैं। चाहे आपको रियलिस्टिक तस्वीरें चाहिए हों या किसी सपने जैसे लगने वाले पोर्ट्रेट, यहाँ अलग-अलग ज़रूरतों के लिए एडिटिंग टूल्स मिल सकते हैं। दूसरे क्रिएटर्स के साथ अपनी क्रिएशन शेयर करने के लिए इसकी एक बड़ी ऑनलाइन कम्युनिटी भी है।
- नुकसान: बार-बार इस्तेमाल करने पर NightCafe (नाइटकैफ़े) की क्रेडिट-आधारित प्राइसिंग महंगी पड़ सकती है। कुछ दूसरे टूल्स के मुकाबले इसकी AI इमेज जेनरेशन उतनी व्यापक नहीं है।
- कीमत: NightCafe Creator (नाइटकैफ़े क्रिएटर) पर बेसिक जेनरेशन फ़्री है, लेकिन ज़्यादातर फ़ीचर्स के लिए आपको क्रेडिट खरीदने पड़ते हैं। इसके पेड प्लान $7.49, यानी लगभग ₹700 प्रति माह से शुरू हो जाते हैं।
StarryAI (स्टारीएआई)
StarryAI (स्टारीएआई) प्लेटफ़ॉर्म भी यूज़र के टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर इमेज बनाने के लिए Stable Diffusion (स्टेबल डिफ़्यूशन) समेत कई AI मॉडल्स का इस्तेमाल करता है। आम AI आर्ट जेनरेटर्स से एक कदम आगे जाकर यह यूज़र्स को इमेज अपलोड करने की सुविधा भी देता है।
- फ़ायदे: StarryAI (स्टारीएआई) कई दूसरे AI डिज़ाइन टूल्स के मुकाबले किफ़ायती है। इसमें इमेज रिज़ॉल्यूशन बेहतर करने के लिए अपस्केलिंग जैसे काम के फ़ीचर्स मिलते हैं।
- नुकसान: नियमित रूप से बड़ी संख्या में क्रिएटिव एसेट्स बनाने के लिए StarryAI (स्टारीएआई) का फ़्री वर्शन बहुत सीमित साबित हो सकता है। पेड वर्शन में दूसरे क्रिएटर्स के साथ रियल-टाइम कोलैबोरेशन की सुविधा नहीं मिलती। Stable Diffusion (स्टेबल डिफ़्यूशन) का इस्तेमाल करने वाले दूसरे प्लेटफ़ॉर्मों का कम्युनिटी इकोसिस्टम बेहतर हो सकता है।
- कीमत: StarryAI (स्टारीएआई) के फ़्री प्लान में रोज़ाना 25 इमेज तक जेनरेट की जा सकती हैं। Starter (स्टार्टर) प्लान की सालाना सब्सक्रिप्शन $144, यानी लगभग ₹13,500 प्रति वर्ष पड़ती है। StarryAI के टॉप टियर की सब्सक्रिप्शन लेने पर आप हर महीने 12,000 इमेज तक जेनरेट कर सकते हैं।
Canva Pro (कैनवा प्रो)
Canva Pro (कैन्वा प्रो) एक लोकप्रिय ग्राफिक डिज़ाइन प्लेटफ़ॉर्म है। इसमें बैकग्राउंड रिमूवल, स्मार्ट मॉकअप और फ़ोटो रीसाइज़र जैसे इनबिल्ट AI टूल्स के साथ-साथ डिज़ाइन आइडियाज़ के लिए टेम्पलेट्स की एक विशाल लाइब्रेरी भी मिलती है।
- फ़ायदे: Canva (कैन्वा) का इंटरफ़ेस डिज़ाइन के क्षेत्र में सबसे यूज़र-फ़्रेंडली विकल्पों में से एक है। इसमें Magic Edit (मैजिक एडिट) समेत कई डिज़ाइन रेसोर्स मिलते हैं, जिनकी मदद से AI आपकी मौजूदा तस्वीरों को पलक झपकते ही बेहतर बना सकता है। अगर आपको बेसिक मगर आकर्षक तस्वीरें बनानी हैं और मार्केटिंग मटेरियल तैयार करने हैं, तो Canva Pro (कैन्वा प्रो) एक बढ़िया विकल्प है।
- नुकसान: Canva (कैन्वा) के फ़्री टियर में इसके कई एहम AI फ़ीचर्स शामिल नहीं हैं। यहाँ तक कि पेड टियर में भी बेहद जटिल डिज़ाइन तैयार करने के लिए ज़रूरी एडवांस्ड फ़ंक्शनैलिटी सीमित हो सकती है।
- कीमत: Canva (कैन्वा) का फ़्री प्लान सीमित AI फ़ीचर्स के साथ उपलब्ध है। भारत में Canva Pro (कैन्वा प्रो) की कीमत लगभग ₹499 प्रति माह या ₹3,999 प्रति वर्ष है। इसमें एक टेराबाइट क्लाउड स्टोरेज भी शामिल है।
Canva Connect (कैन्वा कनेक्ट) के साथ अपनी डिज़ाइन प्रक्रिया को बदलें। यह ऐप आपके Shopify (शॉपिफाई) स्टोर को Canva (कैन्वा) से आसानी से जोड़ जो देती है।
आसानी से अपनी प्रोडक्ट इमेज और वीडियो को अपने डिज़ाइनों में ड्रैग करके एक्सेस करें और फिर उन्हें वापस Shopify (शॉपिफाई) में एक्सपोर्ट करें। ऐसा करने से आकर्षक मार्केटिंग मटेरियल बनाने में आपका समय और मेहनत, दोनों बच जाते हैं।
OpenAI GPT Image (ओपनएआई जीपीटी इमेज)
ChatGPT (चैटजीपीटी) बनाने वाली कंपनी OpenAI (ओपनएआई) के GPT इमेज मॉडल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स और रेफ़रेंस इमेज की मदद से बढ़िया क्वालिटी की इमेज जेनरेट और एडिट कर सकते हैं। चाहे आपको अनोखे रंगों वाला खुद का पोर्ट्रेट चाहिए हो या फिर अपने ईकॉमर्स एंटीक स्टोर के लिए आर्ट डेको लोगो, या टूल कई तरह के विज़ुअल बना सकता है।
- फ़ायदे: यह अलग-अलग विज़ुअल स्टाइल्स में इमेज बनाने, मौजूदा इमेज एडिट करने और प्रॉम्प्ट्स में दिए गए निर्देशों का पालन करने में सक्षम है। स्टिल इमेज और ग्राफ़िक्स के लिए यह एक बेहद काम का विकल्प है।
- नुकसान: OpenAI (ओपनएआई) की कंटेंट नीतियों के चलते कुछ डिज़ाइन आइडियाज़ पर प्रतिबंध लागू हो सकते हैं। ChatGPT (चैटजीपीटी) के अलग-अलग प्लान में इमेज जेनरेशन की लिमिट भी अलग होती हैं।
- कीमत: ChatGPT (चैटजीपीटी) के फ़्री प्लान में सीमित इमेज जेनरेशन उपलब्ध है। भारत में ज़्यादा इस्तेमाल के लिए ChatGPT Go (चैटजीपीटी गो) ₹399 प्रति माह में उपलब्ध है। दूसरे पेड प्लान्स में ज़्यादा एडवांस्ड फ़ीचर्स और इस्तेमाल की बेहतर लिमिट्स मिल सकती हैं।
ImageFX (इमेजएफ़एक्स)
Google Labs (गूगल लैब्स) का ImageFX (इमेजएफ़एक्स) एक AI इमेज जनरेटर है, जो टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स की मदद से इमेज तैयार करता है। इसके आसान इंटरफ़ेस की बदौलत बिना किसी परेशानी के टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से इमेज जेनरेट हो जाती हैं। इसमें दूसरे एडवांस्ड टेक्स्ट-टू-इमेज जेनरेशन सॉफ़्टवेयर के मुकाबले कम फ़ीचर्स तो हैं, लेकिन व्यक्तिगत और व्यावसायिक, दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए फ़्री इमेज जेनरेट करने का यह एक आसान विकल्प है।
- फ़ायदे: ImageFX (इमेजएफ़एक्स) का इंटरफ़ेस सरल है और इमेज बनाने के लिए वह कुछ शब्दों की डिस्क्रिप्शन मांगता है। टेक्स्ट प्रॉम्प्ट में अलग-अलग शब्द बदलकर जेनरेट की गई इमेज में बदलाव किए जा सकते हैं।
- नुकसान: इस सूची के दूसरे टूल्स के मुकाबले ImageFX (इमेजएफ़एक्स) नया और थोड़ा कम विकसित AI टूल है। अपने सीमित फ़ीचर्स के चलते इसकी कलात्मक क्षमता OpenAI (ओपनएआई) और Midjourney (मिडजर्नी) जैसे इंडस्ट्री लीडरों जितनी व्यापक नहीं है।
- कीमत: ImageFX (इमेजएफ़एक्स) का Google Labs (गूगललैब्स) में फ़्री में इस्तेमाल किया जा सकता है। हाँ, इसकी उपलब्धता और जेनेरेशन लिमिट्स देश और अकाउंट के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।
AI डिज़ाइन टूल्स: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या AI डिज़ाइन बना सकता है?
जी हाँ, एल्गोरिथम और मशीन लर्निंग तकनीकों को इस्तेमाल करके इनपुट डेटा के आधार पर AI विज़ुअल कंटेंट डिज़ाइन कर सकता है। इस इनपुट डेटा में टेक्स्ट डिस्क्रिप्शन, स्केच या पहले से मौजूद डिज़ाइन शामिल हो सकते हैं।
क्या ग्राफ़िक डिज़ाइन के लिए कोई फ़्री AI टूल उपलब्ध है?
जी हाँ, Canva Free (कैन्वा फ़्री) का इस्तेमाल ग्राफ़िक डिज़ाइन के लिए मुफ़्त में किया जा सकता है। इसमें टेम्पलेट और सामान्य डिज़ाइन फ़ीचर्स के साथ कुछ AI-पॉवर्ड टूल्स का सीमित एक्सेस भी मिलता है।
डिज़ाइन के लिए AI इस्तेमाल करने के क्या फ़ायदे हैं?
डिज़ाइन के लिए AI इस्तेमाल करने से कार्यक्षमता बेहतर होती है, बार-बार किए जाने वाले काम ऑटोमेट होते हैं और नए क्रिएटिव आइडिया व सुझाव मिलते हैं। इससे पूरा डिज़ाइन वर्कफ़्लो तेज़ और आसान हो जाता है।

