AI अब रोज़मर्रा के सॉफ़्टवेयर का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है। टेक्स्ट एडिटर्स से लेकर ईमेल ऐप्स तक, काम को तेज़ी से पूरा करने और बेकार की मेहनत घटाने में यह काफ़ी मदद करता है। डिज़ाइन प्लेटफ़ॉर्म भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। AI फ़ीचर अब ऑब्जेक्ट हटा सकते हैं, ग्राफ़िक्स का आकार बदल सकते हैं, और प्लेसहोल्डर कॉपी तैयार कर सकते हैं। इससे आप रणनीति और मार्केटिंग मटेरियल को बेहतर बनाने पर ध्यान दे सकते हैं।
अपने कस्टमाइज़ करने लायक टेम्पलेट और इस्तेमाल में आसान इंटरफ़ेस के लिए मशहूर Canva (कैनवा) में Magic Studio (मैजिक स्टूडियो) नाम का AI से चलने वाले फ़ीचर्स का एक सेट है। आगे जानें कि Canva AI (कैनवा एआई) कैसे इस्तेमाल करें, इसके Magic (मैजिक) क्या-क्या कर सकते हैं, और उन्हें अपने क्रिएटिव वर्कफ़्लो में कैसे शामिल करें।
अपने बिज़नेस के लिए 10 काम के AI टूल्स के बारे में और जानने के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। ज़रूरत पड़ने पर सबटाइटल्स ऑन कर लें (ऑटो जेनरेट)।
Canva AI (कैनवा एआई) क्या है?
Canva (कैनवा) एक वेब-आधारित डिज़ाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जिसकी मदद से आप सोशल मीडिया ग्राफ़िक्स और प्रेज़ेंटेशन से लेकर पोस्टर, वीडियो और लोगो तक सब कुछ बना सकते हैं। Magic Studio (मैजिक स्टूडियो) के नाम से उपलब्ध इसके AI फ़ीचर्स डिज़ाइन प्रक्रिया में ऑटोमेशन जोड़ते हैं। इनमें Magic Eraser (मैजिक इरेज़र), Magic Switch (मैजिक स्विच), Magic Morph (मैजिक मॉर्फ), और Magic Animate (मैजिक एनिमेट) जैसे टूल्स शामिल हैं, जो सीधे Canva (कैनवा) के इंटरफ़ेस में उपलब्ध हैं।
Canva (कैनवा) के AI टूल्स के साथ आप लिखित या बोले गए प्रॉम्प्ट से इमेज और वीडियो क्लिप बना सकते हैं, फ़ोटो में मौजूद ऑब्जेक्ट हटा या बदल सकते हैं, और बैकग्राउंड को एक्सटेंड कर सकते हैं। आप एनिमेशन भी लगा सकते हैं और डिज़ाइनों को एक फ़ॉर्मेट से दूसरे फ़ॉर्मेट में बदल सकते हैं। इसका मकसद हर स्किल लेवल के यूज़र के लिए क्रिएशन को तेज़ और आसान बनाना होता है।
Canva Connect (कैनवा कनेक्ट), Shopify (शॉपिफाई) यूज़र्स के लिए बनाई गई एक ऐप है, जिससे Canva (कैनवा) में बनाए गए डिज़ाइन में प्रोडक्ट इमेज जोड़ना आसान हो जाता है। यूज़र्स अपने स्टोर से प्रोडक्ट इमेज को Canva (कैनवा) में ड्रैग और ड्रॉप करके ईमेल मार्केटिंग मटेरियल, सोशल मीडिया क्रिएटिव व अन्य कंटेंट बना सकते हैं।
कीमत
Canva (कैनवा) में एक फ्री टियर, एक प्रो सब्सक्रिप्शन, और आपकी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कुछ अन्य विकल्प शामिल हैं:
- Magic Write (मैजिक राइट) (25 प्रॉम्प्ट तक फ़्री)
- Magic Edit (मैजिक एडिट)
- Magic Media (मैजिक मीडिया) टूल्स, जैसे टेक्स्ट-टू-इमेज और टेक्स्ट-टू-वीडियो (इस्तेमाल की सीमा के साथ)
- Magic Design (मैजिक डिज़ाइन) (प्रेज़ेंटेशन और वीडियो बनाने के लिए सीमित लाइफ़टाइम इस्तेमाल)
Canva Pro (कैनवा प्रो)
Canva Pro (कैनवा प्रो) की कीमत भारत में एक व्यक्ति के लिए ₹4,000 प्रति वर्ष है। इसमें प्रीमियम टेम्पलेट और एडवांस्ड डिज़ाइन टूल्स के साथ Canva Free (कैनवा फ़्री) की तुलना में 10 गुना ज़्यादा AI यूसेज मिलती है।
Canva Business (कैनवा बिज़नेस)
Canva Business (कैनवा बिज़नेस) की कीमत ₹6,800 प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष है। यह लोगों और छोटी टीमों के लिए बनाया गया है। इसमें ये अतिरिक्त सुविधाएँ मिलती हैं:
- टीम कोलैबोरेशन और एडमिन टूल्स
- 100 ब्रांड किट्स और अप्रूवल वर्कफ्लो
- 500 GB क्लाउड स्टोरेज
- Canva Free (कैनवा फ़्री) की तुलना में 20 गुना ज़्यादा AI इस्तेमाल
- एडवांस्ड मार्केटिंग और विज्ञापन जानकारी
Canva Enterprise (कैनवा एंटरप्राइज़)
Canva Enterprise (कैनवा एंटरप्राइज़) की कीमत संगठन की ज़रूरतों के आधार पर तय की जाती है। इसमें Business (बिज़नेस) प्लान की सभी सुविधाओं के साथ ये एडवांस्ड फ़ीचर्स शामिल हैं:
- एंटरप्राइज लेवल की सुरक्षा और कंट्रोल
- सिंगल साइन-ऑन (SSO)
- कस्टम ऐप्स
- रोल-आधारित एक्सेस और मल्टी-टीम मैनेजमेंट
- प्रायोरिटी सपोर्ट और समर्पित सक्सेस मैनेजर
- 1 TB क्लाउड स्टोरेज
Canva Magic (कैनवा मैजिक) में जानने लायक 10 AI डिज़ाइन फ़ीचर
- Magic Media (मैजिक मीडिया)
- Magic Edit (मैजिक एडिट)
- Magic Eraser (मैजिक इरेज़र)
- Magic Grab (मैजिक ग्रैब)
- Magic Expand (मैजिक एक्सपैंड)
- Magic Morph (मैजिक मॉर्फ)
- Magic Design (मैजिक डिज़ाइन)
- Magic Animate (मैजिक एनिमेट)
- Magic Switch (मैजिक स्विच)
- Magic Write (मैजिक राइट)
Canva Magic (कैनवा मैजिक) के मैजिक टूल एक साथ मिलकर काम करते हैं। उदाहरण के लिए, आप Magic Media (मैजिक मीडिया) से इमेज बना सकते हैं, Magic Grab (मैजिक ग्रैब) से उसमें मौजूद विषयों की पोज़ीशन बदल सकते हैं, और फिर Magic Switch (मैजिक स्विच) से उसे Instagram (इंस्टाग्राम), LinkedIn (लिंक्डइन), या ईमेल हेडर्स के मुताबिक ढाल सकते हैं। इस तरह अलग-अलग ऐप्स के बीच बार-बार स्विच किए बिना कई डिज़ाइन टास्क पूरी की जा सकती हैं।
आइए, अब विस्तार से जानते हैं कि इन फ़ीचर्स के साथ Canva AI (कैनवा एआई) कैसे इस्तेमाल करें:
1. Magic Media (मैजिक मीडिया)
Magic Media (मैजिक मीडिया) टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से इमेज और वीडियो बना सकता है। यह टेक्स्ट-टू-इमेज जेनरेटर शुरू से शुरू किए बिना एक कस्टम फ़ोटो, ग्राफ़िक, या कटअवे वीडियो बनाने में मदद कर सकता है। स्टॉक लाइब्रेरी में आपको कंटेंट तलाशने या खुद शूट करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
Magic Media (मैजिक मीडिया) टूल का इस्तेमाल करना आसान है। आप जिस इमेज के बारे में सोच रहे हैं, बस उसकी डिटेल्ड डिस्क्रिप्शन लिखकर अपना पसंदीदा स्टाइल चुन लें। इसके बाद, AI इमेज जेनरेटर अलग-अलग विकल्प दे देता है। उदाहरण के लिए, आप यह लिख सकते हैं: “Dashpeak (डैशपीक) नाम की कपड़ों की मेरी दुकान के लिए 30% ब्लैक फ्राइडे सेल का पोस्टर बनाओ।”
2. Magic Edit (मैजिक एडिट)
Magic Edit (मैजिक एडिट) एक AI-आधारित फ़ोटो एडिटिंग टूल है, जिससे एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट की मदद से इमेज में नए एलिमेंट जोड़े या बदले जा सकते हैं। जिस हिस्से में बदलाव करना है, उसे सिलेक्ट करके उसकी जगह दिखाई देने वाली चीज़ की डिस्क्रिप्शन लिख दें। उसके बाद, Magic Edit (मैजिक एडिट) उस हिस्से को इमेज में जोड़ देगा।
यह टूल छोटे-मोटे फ़ोटो एडिट के लिए उपयोगी है। उदाहरण के लिए, आप इमेज में कोई नई चीज़ जोड़ सकते हैं, लाल कमीज़ का रंग बदलकर नीला कर सकते हैं, या किसी व्यक्ति को टोपी पहना सकते हैं।
3. Magic Eraser (मैजिक इरेज़र)
Magic Eraser (मैजिक इरेज़र) से फ़ोटो में मौजूद अनचाहे ऑब्जेक्ट या दाग-धब्बों को आसानी से हटाया जा सकता है। बस टूल चुनकर मिटाए जाने वाले हिस्से पर ब्रश कर दें। AI उस ऑब्जेक्ट को हटाकर खाली जगह को बैकग्राउंड से इस तरह भर देता है, मानो वहाँ पहले कुछ था ही नहीं। अगर आपको पूरा का पूरा बैकग्राउंड हटाना है, तो Canva (कैनवा) के ट्रांसपेरेंट इमेज मेकर का इस्तेमाल करें।
यह टूल तस्वीरों को निखारने के लिए बढ़िया है। उदाहरण के लिए, इसका इस्तेमाल बैकग्राउंड में अचानक दिखाई देने वाले किसी व्यक्ति को हटाने या किसी प्रोडक्ट इमेज से आसपास बिखरे हुए सामान को हटाकर मुख्य प्रोडक्ट को ज़्यादा साफ-साफ दिखाने के लिए किया जा सकता है।
4. Magic Grab (मैजिक ग्रैब)
Magic Grab (मैजिक ग्रैब) आपकी फ़ोटो में मौजूद सब्जेक्ट्स को स्टिकर जैसे हिलाने और आकार बदलने लायक एलिमेंट्स में बदल देता है। यह फ़ीचर इमेज में लोगों, टेक्स्ट, या ऑब्जेक्ट का पता लगाने के लिए AI का इस्तेमाल करता है, ताकि आप उन्हें मैन्युअली काटे बिना उनकी पोज़ीशन बदल सकें।
यह लेआउट में बदलाव करने के लिए खासतौर पर उपयोगी होता है। उदाहरण के लिए, इमेज के किनारे मौजूद किसी व्यक्ति को बीच में लाया जा सकता है। इसके अलावा, इमेज में पहले से मौजूद टेक्स्ट या लोगो को अलग करके हटाया जा सकता है।
Magic Grab (मैजिक ग्रैब) का इस्तेमाल करने के लिए फ़ोटो खोलकर टूल एक्टिवेट कर दें। उसके बाद हिलाए जाने वाले एलिमेंट पर क्लिक करें। Canva (कैनवा) ऑब्जेक्ट को बैकग्राउंड से अलग कर देगा, जिसके बाद आप उसे ड्रैग, रीसाइज़, या डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए किसी एडवांस्ड फ़ोटो एडिटिंग स्किल की ज़रूरत नहीं होती।
5. Magic Expand (मैजिक एक्सपैंड)
Magic Expand (मैजिक एक्सपैंड) इमेज के किनारों को एक्सपैंड करने के लिए AI का इस्तेमाल करता है। इससे आप उसका एस्पेक्ट रेशियो बदल सकते हैं या बड़ा बैकग्राउंड बना सकते हैं। यह तंग क्रॉप को ठीक करने या मूल फ़्रेम के बाहर नया कंटेंट बनाकर क्लोज़-अप को चौड़े शॉट में बदलने के लिए बढ़िया होता है।
इसके आम इस्तेमालों में पोर्ट्रेट (यानी वर्टीकल) फोटो को लैंडस्केप (यानी हॉरिज़ॉन्टल) फ़ोटो में बदलना, अलग-अलग सोशल मीडिया फ़ॉर्मेट के मुताबिक उसका आकार ढालना, और सब्जेक्ट के आसपास आसमान जैसी अतिरिक्त बैकग्राउंड सीनरी जोड़ना शामिल हैं।
Magic Expand (मैजिक एक्सपैंड) इस्तेमाल करने के लिए अपनी फोटो चुनकर क्विक एक्शन टूलबार में Edit (एडिट) पर जाएँ। इसके बाद, Magic Studio (मैजिक स्टूडियो) के तहत Magic Expand (मैजिक एक्सपैंड) चुनें। कोई साइज़ चुनें या फिर क्रॉप हैंडल्स को खींचकर इमेज की सीमा को बढ़ाएँ। फिर Magic Expand (मैजिक एक्सपैंड) पर दोबारा क्लिक करके AI को खाली हिस्से भरने दें।
6. Magic Morph (मैजिक मॉर्फ)
Magic Morph (मैजिक मॉर्फ) आपकी डिस्क्रिप्शन के आधार पर AI-जेनरेटेड टेक्सचर और स्टाइल लगाकर टेक्स्ट और ग्राफ़िक्स को बदल देता है। Canva (कैनवा) यह इफ़ेक्ट सीधे आपके चुने हुए एलिमेंट पर लगा देता है।
यह आकर्षक वर्ड आर्ट या स्टाइलिश ग्राफ़िक्स बनाने के लिए एकदम सही है। उदाहरण के लिए, आप “sale” शब्द को गुब्बारे वाले अक्षरों या कुकी डो टेक्सचर में बदल सकते हैं।
बाईं ओर मौजूद साइडबार में Magic Morph (मैजिक मॉर्फ) खोजने के लिए Canva (कैनवा) सर्च बार का इस्तेमाल करें। अपने डिज़ाइन में एक टेक्स्ट बॉक्स या आकार सिलेक्ट करें, Magic Morph (मैजिक मॉर्फ) चुनें, और अपने मनचाहे लुक की डिस्क्रिप्शन लिखें (जैसे “नियॉन लेटरिंग” या “ग्रास टेक्सचर”)।
7. Magic Design (मैजिक डिज़ाइन)
Magic Design (मैजिक डिज़ाइन), Canva (कैनवा) का AI लेआउट जनरेटर है। इसकी मदद से किसी डिज़ाइन प्रोजेक्ट की शुरुआत तेज़ी से की जा सकती है। बस एक प्रॉम्प्ट डालें, या एक इमेज, लोगो, या मीडिया फ़ाइल अपलोड कर दें। इसके बाद, Magic Design (मैजिक डिज़ाइन) उससे मेल खाने वाले डिज़ाइन टेम्पलेट का एक सेट बना देता है।
उदाहरण के लिए, आप किसी विषय की एक छोटी-सी डिस्क्रिप्शन देकर प्रेज़ेंटेशन की आउटलाइन बना सकते हैं। अपना लोगो अपलोड करके ब्रांड के मुताबिक सोशल पोस्ट भी तैयार की जा सकती हैं।
Magic Design (मैजिक डिज़ाइन) इस्तेमाल करने के लिए “रेट्रो स्लाइड वाला रिटेल प्रेज़ेंटेशन” जैसा प्रॉम्प्ट डालें। इसके बाद यह उससे मेल खाने वाले कई लेआउट दिखा देगा, जिन्हें आप अपनी ज़रूरत के मुताबिक कस्टमाइज़ करके उन्हें और भी बेहतर बना सकते हैं।
8. Magic Animate (मैजिक एनिमेट)
Magic Animate (मैजिक एनिमेट) AI-जेनरेटेड एनिमेशन से आपके स्थिर डिज़ाइन में मूवमेंट जोड़ देता है। हर एलिमेंट या स्लाइड में मैन्युअली एनिमेशन लगाने के बजाय आप Magic Animate (मैजिक एनिमेट) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद, Canva (कैनवा) का AI अपने आप सबसे बढ़िया ट्रांज़िशन और मोशन स्टाइल चुन लेता है।
उदाहरण के लिए, अगर आपके स्लाइडशो में कई पेज हैं, तो Magic Animate (मैजिक एनिमेट) उन सभी पर एक जैसे एंट्रेंस इफ़ेक्ट लगा सकता है। यह इमेज को पैन या ज़ूम करने के साथ स्लाइड्स के बीच स्मूद ट्रांज़िशन भी जोड़ सकता है।
स्लाइडशो या सोशल मीडिया ग्राफ़िक जैसा डिज़ाइन तैयार होने के बाद Animate (एनिमेट) पर क्लिक करें और Magic Animate (मैजिक एनिमेट) चुन लें। टूल आपके कंटेंट, जैसे टेक्स्ट, फ़ॉन्ट, रंग और इमेज का विश्लेषण करके पूरे डिज़ाइन में अपने आप एनिमेशन लगा देगा। आप किसी भी इफ़ेक्ट को कभी भी बदल या हटा सकते हैं। Magic Animate (मैजिक एनिमेट) बिना किसी मैन्युअल मेहनत के आपको एक बेहतरीन शुरुआती डिज़ाइन दे देता है।
9. Magic Switch (मैजिक स्विच)
Magic Switch (मैजिक स्विच) तुरंत आपके डिज़ाइन को अलग-अलग फ़ॉर्मेट, आकार, या यहाँ तक कि भाषाओं में बदल देता है। यह सिर्फ़ आकार बदलने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह कंटेंट को नए संदर्भ के मुताबिक ढाल भी देता है।
बस कुछ ही क्लिक में आप किसी पोस्टर को प्रेज़ेंटेशन, डॉक्यूमेंट, या सोशल मीडिया पोस्ट के लिए ग्राफ़िक में बदल सकते हैं। अपने डिज़ाइन का अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद भी किया जा सकता है। यह कंटेंट को नए तरीके से इस्तेमाल करने के लिए बेहद उपयोगी है। उदाहरण के लिए, आप एक फ़्लायर डिज़ाइन करके Magic Switch (मैजिक स्विच) की मदद से उसी से मेल खाते Instagram (इंस्टाग्राम) पोस्ट, Facebook (फ़ेसबुक) विज्ञापन, और ईमेल न्यूज़लेटर बना सकते हैं।
Magic Switch (मैजिक स्विच) इस्तेमाल करने के लिए अपना तैयार डिज़ाइन खोलकर Magic Switch (मैजिक स्विच) विकल्प चुन लें। फिर नया फ़ॉर्मेट, आकार, या भाषा चुनें। Canva (कैनवा) का AI आपके लिए अपडेटेड वर्ज़न तैयार कर देगा, जिनमें आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से आखिरी बदलाव कर सकते हैं।
10. Magic Write (मैजिक राइट)
Magic Write (मैजिक राइट), Canva (कैनवा) का अपना खुद का AI टेक्स्ट जनरेटर है, जो आपके प्रॉम्प्ट के आधार पर लिखित कंटेंट बनाने में आपकी मदद करता है। यह Canva Docs (कैनवा डॉक्स) के अंदर मौजूद एक राइटिंग असिस्टेंट है। आप बस एक छोटी-सी डिस्क्रिप्शन या रिक्वेस्ट देते हैं और Magic Write (मैजिक राइट) आपके लिए पैराग्राफ़, सूचियाँ, या आइडिया तैयार कर देता है।
इसका इस्तेमाल कई तरह की राइटिंग टास्क के लिए किया जा सकता है, जैसे सोशल मीडिया कैप्शन के आइडिया निकालना, ब्लॉग कंटेंट का ड्राफ्ट बनाना, प्रेज़ेंटेशन की आउटलाइन तैयार करना, या प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन लिखना, खासकर तब, जब आपको समझ न आ रहा हो कि शुरुआत कहाँ से करें या तुरंत क्रिएटिव टेक्स्ट कैसे लिखें। अगर आप इसे सैंपल टेक्स्ट देते हैं, तो Magic Write (मैजिक राइट) आपके ब्रांड टोन की नकल भी कर सकता है।
Magic Write (मैजिक राइट) से लिखने के लिए Canva (कैनवा) में कोई डॉक्यूमेंट या टेक्स्ट बॉक्स खोलें और Magic Write (मैजिक राइट) विकल्प खोजें। उदाहरण के लिए, Canva Docs (कैनवा डॉक्स) में आप “+” पर क्लिक कर सकते हैं या AI असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद, अपना अनुरोध टाइप करें, जैसे “किसी कॉफ़ी शॉप के लिए 5 टैगलाइन आइडिया दो” या “मेरी एथलेटिक अपैरल दुकान में एक रिटेल असोसिएट के लिए जॉब डिस्क्रिप्शन लिखने में मेरी मदद करो।” इसके बाद यह AI टूल लिखित कंटेंट तैयार कर देता है, जिसे आप अपने डिज़ाइन में डालकर उसे एडिट कर सकते हैं।
Canva (कैनवा) AI कैसे इस्तेमाल करें: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Canva (कैनवा) में AI Magic (एआई मैजिक) का इस्तेमाल कैसे करें?
Canva (कैनवा) के एडिटर या होमपेज से Magic Studio (मैजिक स्टूडियो) के फ़ीचर्स खोलकर उसके AI “Magic” (एआई मैजिक) टूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, कोई डिज़ाइन खोलकर टूलबार या Apps (ऐप्स) मेन्यू में Magic Edit (मैजिक एडिट) या Magic Eraser (मैजिक इरेज़र) खोजें। उसके बाद, स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें। आमतौर पर आपको किसी एलिमेंट पर क्लिक करना होता है या फिर एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देना होता है, जिसके आधार पर Canva (कैनवा) का AI अपने आप नतीजा तैयार कर देता है।
क्या Canva (कैनवा) AI फ्री है?
जी हाँ, Canva (कैनवा) के AI टूल्स फ्री अकाउंट में भी उपलब्ध हैं, लेकिन उनके इस्तेमाल की कुछ सीमाएं होती हैं। फ़्री यूज़र्स को सामान्य एक्सेस और कुछ Magic Studio (मैजिक स्टूडियो) फ़ीचर्स के लिए सीमित संख्या में यूज़ मिलते हैं, जैसे इमेज जेनरेशन या Magic Write (मैजिक राइट) क्वेरी की एक तय संख्या। इन AI टूल्स का ज़्यादा इस्तेमाल करने और Magic Studio (मैजिक स्टूडियो) के सभी फ़ीचर्स एक्सेस करने के लिए Canva Pro (कैनवा प्रो) की सब्सक्रिप्शन लेनी पड़ती है।
Canva (कैनवा) AI से क्या-क्या किया जा सकता है?
Canva (कैनवा) AI यानी Magic Studio (मैजिक स्टूडियो) के साथ आप अपने डिज़ाइन में हर तरह का कंटेंट अपने आप बना सकते हैं या उसे बेहतर कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, Magic Media (मैजिक मीडिया) से टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर इमेज और वीडियो बनाए जा सकते हैं। Magic Eraser (मैजिक इरेज़र) और Magic Edit (मैजिक एडिट) से फ़ोटो के हिस्से हटाए या बदले जा सकते हैं, जबकि Magic Design (मैजिक डिज़ाइन) नए लेआउट तैयार करता है। इसके अलावा, Magic Animate (मैजिक एनिमेट) से तुरंत एनीमेशन जोड़े जा सकते हैं, Magic Switch (मैजिक स्विच) से डिज़ाइन को नए फॉर्मेट या भाषाओँ में बदला जा सकता है, और Magic Write (मैजिक राइट) से टेक्स्ट तैयार कराया जा सकता है।

