बीएनपीएल यानी Buy Now, Pay Later (BNPL) भारतीय खरीददारों के लिए महज एक विकल्प नहीं, बल्कि स्मार्ट शॉपिंग का नया तरीका है। शॉपिंग के तुरंत बाद पूरी रकम चुकाना अब जरूरी नहीं है, ग्राहक प्रोडक्ट पहले लेकर बाद में भुगतान कर सकते हैं। भारत के करीब 20% लोग (खासकर 18–30 वर्ष के युवा) पहले ही डिजिटल लेंडिंग और बीएनपीएल (BNPL) मॉडल को अपना चुके हैं।
रिसर्च रिपोर्ट्स Research and Markets और Mordor Intelligence के मुताबिक, भारत में BNPL का बाजार 2026 में लगभग करीब ₹2.5 से ₹3.1 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है। जबकि 15% से 20% की CAGR के साथ यह बाजार 2031 तक करीब ₹5.2 से ₹7.6 लाख करोड़ का बड़ा सेक्टर बन जाएगा। जिससे ऑनलाइन बिज़नेस में मौक़े बढ़ जाएंगे।
इस लेख में भारत के 5 लोकप्रिय बीएनपीएल (BNPL) ऐप्स, उनके खास फीचर्स, फायदे और नुकसान के अलावा आपके ऑनलाइन स्टोर के लिए BNPL सर्विस चुनते समय ध्यान रखने वाली ज़रूरी बातें बताई गई हैं।
बीएनपीएल (BNPL) क्या है?
बीएनपीएल (BNPL) यानी अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें एक क्रेडिट सुविधा है। इसमें आप सामान या सर्विस अभी खरीदकर बाद में पूरी रकम या किस्तों में भुगतान कर सकते हैं। कुछ सर्विसेज़ पर ब्याज या अन्य फ़ीस लग सकते हैं। इसलिए इस्तेमाल से पहले भुगतान की तारीख और कुल लागत जरूर चेक करें।
बीएनपीएल (BNPL) कैसे काम करता है?
बीएनपीएल (BNPL) का इस्तेमाल आमतौर पर इस तरह किया जाता है:
- अपनी पसंद का सामान या सर्विस चुनें
- भुगतान के समय बीएनपीएल (BNPL) विकल्प चुनें
- सर्विस प्रोवाइडर आपकी पात्रता की जांच करता है
- मंजूरी मिलने पर खरीदारी पूरी हो जाती है
- तय तारीख या किस्तों में रकम का भुगतान करें
हर बीएनपीएल ऐप में क्रेडिट लिमिट, भुगतान की अवधि, फ़ीस और पात्रता की शर्तें अलग हो सकती हैं।
भारत में Shopify Payments फिलहाल उपलब्ध नहीं है, इसलिए Shopify स्टोर को थर्ड-पार्टी पेमेंट गेटवे पर डिपेंड रहना होता है। ये सेवाएं UPI, वॉलेट, नेट बैंकिंग और COD के साथ “अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें” जैसी सुविधाएं देती हैं। आइए, भारत की पाँच प्रमुख अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें (BNPL) ऐप्स पर नज़र डालें।
भारत में टॉप 5 बीएनपीएल (BNPL) ऐप्स
- अमेजन पे लेटर (Amazon Pay Later)
- लेजी पे (LazyPay)
- फ्लिपकार्ट (Flipkart Pay Later)
- पेटीएम (Paytm Postpaid)
- मोबीक्विक (MobiKwik ZIP EMI)
1. अमेजन पे लेटर (Amazon Pay Later)
अमेजन पे लेटर (Amazon Pay Later), Amazon के शॉपिंग प्लैटफ़ॉर्म में इंटीग्रेटेड है और पात्र ग्राहकों को शॉपिंग के लिए क्रेडिट देता है। Amazon अभी ₹60,000 तक का क्रेडिट देता है, साथ ही Pay Next Month और 3–24 महीने के नो-कॉस्ट EMI विकल्प देता है।
- Amazon Pay Later के सबसे अच्छे फ़ीचर
- पात्र ग्राहकों के लिए ₹60,000 तक का क्रेडिट
- पे नेक्स्ट मंथ विकल्प
- 3–24 महीने के EMI प्लान
- एलिजिबल शॉपिंग पर नो-कॉस्ट EMI
- इंटीग्रेटेड चेकआउट और ऑटोमैटिक रीपेमेंट विकल्प
फायदा
इसका सबसे बड़ा फ़ायदा सुविधा है। कस्टमर चेकआउट के दौरान किसी दूसरे पेमेंट प्लेटफ़ॉर्म पर जाए बिना सीधे अमेजन पे लेटर (Amazon Pay Later) चुन सकते हैं।
नुकसान
यह सर्विस ज़्यादातर एलिजिबल अमेजन (Amazon) शॉपिंग के लिए काम की है। क्रेडिट लिमिट और रीपेमेंट विकल्प ग्राहक और लेनदेन के हिसाब से अलग-अलग होते हैं।
2. लेज़ी पे (LazyPay)
लेज़ीपे (LazyPay), PayU Finance के सहयोग से चलने वाला एक डिजिटल क्रेडिट प्लेटफ़ॉर्म है। यह पात्र ग्राहकों को Pay Later और EMI जैसे भुगतान विकल्प देता है। इसकी मौजूदा जानकारी के अनुसार, Pay Later सुविधा 45,000 से अधिक ऑनलाइन स्टोर और मर्चेंट्स पर उपलब्ध है। KYC पूरा करने वाले पात्र ग्राहकों को अधिक क्रेडिट लिमिट भी मिल सकती है।
लेज़ीपे (LazyPay) के सबसे अच्छे फ़ीचर्स
- पात्रता के आधार पर 15 या 30 दिनों के रीपेमेंट पीरियड के साथ Pay Later विकल्प
- पात्र KYC पूरा करने वाले यूज़र्स के लिए ₹5 लाख तक की क्रेडिट लिमिट
- शॉपिंग के लिए EMI विकल्प
- UPI और QR पेमेंट विकल्प
- लेनदेन के लिए वन-टैप चेकआउट
फायदा
लेज़ीपे बड़े मर्चेंट नेटवर्क पर कम समय के लिए क्रेडिट की सुविधा देता है। इसका डिजिटल भुगतान और UPI रोजमर्रा की शॉपिंग को आसान बनाता है।
नुकसान
क्रेडिट लिमिट और भुगतान की अवधि ग्राहक की पात्रता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। EMI या दूसरी क्रेडिट सुविधाओं पर ब्याज और फ़ीस भी लग सकते हैं। इसलिए पहले लागू शर्तों और कुल भुगतान राशि के बारे में जानकारी करें।
3. फ्लिपकार्ट पे लेटर (Flipkart Pay Later)
Flipkart Pay Later को जुलाई 2026 में Flipkart Group ने PayU Finance के साथ मिलकर शुरू किया। पात्र ग्राहकों को Flipkart, Myntra और Flipkart Minutes पर शॉपिंग के लिए अलग-अलग भुगतान विकल्प मिलते हैं।
Flipkart Pay Later की खास बातें
- 30 दिन तक बाद में भुगतान करने का विकल्प
- 3 किस्तों में भुगतान करने की सुविधा
- 3 से 12 महीने की EMI का विकल्प
- Flipkart, Myntra और Flipkart Minutes पर उपलब्ध
- शॉपिंग के समय सीधे भुगतान का विकल्प
फायदे
ग्राहकों को भुगतान के कई विकल्प मिलते हैं। इससे छोटी शॉपिंग के लिए बाद में भुगतान और महंगी शॉपिंग के लिए EMI जैसे विकल्प चुने जा सकते हैं।
कमियां
यह सुविधा सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकती और क्रेडिट लिमिट भी पात्रता पर निर्भर करती है। ऑर्डर की पुष्टि करने से पहले भुगतान की तारीखों और लागू फ़ीसों की जांच जरूर करें।
4. पेटीएम पोस्टपेड (Paytm Postpaid)
Paytm Postpaid Paytm की एक क्रेडिट सुविधा है, जो पात्र ग्राहकों के लिए UPI पर क्रेडिट सुविधा के रूप में उपलब्ध है। Paytm के मुताबिक, इसमें ₹60,000 तक की क्रेडिट लिमिट और 30 दिन तक बिना ब्याज के क्रेडिट मिल सकता है। Paytm की यह सुविधा लागू शर्तों और ग्राहक की पात्रता पर निर्भर करती है।
Paytm Postpaid की खास बातें
- ₹60,000 तक की क्रेडिट लिमिट
- 30 दिन तक बिना ब्याज के क्रेडिट
- दुकानों पर QR कोड से भुगतान की सुविधा
- ऑनलाइन दुकानों पर भुगतान
- भुगतान करने के बाद दोबारा क्रेडिट इस्तेमाल करने की सुविधा
फायदे
Paytm Postpaid रोजमर्रा की शॉपिंग और भुगतान के लिए उपयोगी हो सकता है। इससे उन दुकानों पर UPI के जरिए भुगतान किया जा सकता है जहां यह सुविधा उपलब्ध है। इसमें ऑफलाइन QR कोड से भुगतान की सुविधा भी शामिल है।
कमियां
इसका इस्तेमाल हर तरह के व्यक्ति-से-व्यक्ति भुगतान के लिए नहीं किया जा सकता। कुछ लेनदेन पर अतिरिक्त फ़ीस भी लग सकता है।
5. मोबीक्विक जिप (MobiKwik ZIP)
MobiKwik ZIP MobiKwik की एक क्रेडिट सुविधा है, जिसके जरिए पात्र ग्राहक शॉपिंग के लिए क्रेडिट ले सकते हैं और शॉपिंग की रकम को हर महीने किस्तों में चुका सकते हैं। MobiKwik के मुताबिक, पात्र ग्राहकों को ZIP EMI के तहत ₹2 लाख तक का लोन मिल सकता है।
MobiKwik ZIP की खास बातें
- पात्र ग्राहकों के लिए ₹2 लाख तक का लोन
- हर महीने किस्तों में भुगतान की सुविधा
- ऑनलाइन आवेदन और भुगतान का प्रबंधन
- लोन देने वाले साझेदारों के जरिए क्रेडिट की सुविधा
फायदे
ZIP EMI उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकता है जो किसी बड़ी शॉपिंग की रकम एक साथ देने के बजाय उसे कई महीनों की किस्तों में चुकाना चाहते हैं। MobiKwik ऐप में भुगतान का प्रबंधन भी ऑनलाइन किया जा सकता है।
कमियां
लोन की रकम, ब्याज दर, फ़ीस और भुगतान की अवधि ग्राहक की पात्रता और लोन देने वाले साझेदार पर निर्भर करती है। इसलिए लोन लेने से पहले कुल कितनी रकम चुकानी होगी, इसकी जांच जरूर करें।
बीएनपीएल (BNPL) ऐप्स कैसे चुनें
बीएनपीएल (BNPL) ऐप इस्तेमाल करने से पहले भुगतान की अवधि, ब्याज और फ़ीस, क्रेडिट लिमिट और पात्रता की शर्तों की तुलना जरूर करें। साथ ही जिस वेबसाइट, ऐप या दुकान से आप शॉपिंग करना चाहते हैं, वहां बीएनपीएल (BNPL) सेवा उपलब्ध है या नहीं। समय पर भुगतान न करने से आपके CIBIL स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। बीएनपीएल (BNPL) की बेहतर समझ के लिए Shopify की हिन्दी जानकारी और ई-कॉमर्स भुगतान विकल्पों की जानकारी भी देख सकते हैं। ऑनलाइन बिक्री से जुड़ी जानकारी भी उपयोगी हो सकती है।
बीएनपीएल (BNPL) से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बीएनपीएल (BNPL) का क्या मतलब है?
बीएनपीएल का मतलब है अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें। इसमें आप सामान अभी खरीदकर उसकी रकम बाद में या किस्तों में चुका सकते हैं।
क्या बीएनपीएल (BNPL) भारत में उपलब्ध है?
हां। भारत में कई कंपनियां बीएनपीएल और दूसरी कम समय की क्रेडिट सुविधाएं देती हैं। इनका इस्तेमाल आपकी पात्रता और कंपनी की शर्तों पर निर्भर करता है।
क्या बीएनपीएल (BNPL) पर ब्याज लगता है?
हर बीएनपीएल स्कीम ब्याज-मुक्त नहीं होती। कुछ स्कीम में ब्याज नहीं लगता, जबकि कुछ में ब्याज या दूसरे फ़ीस लिए जा सकते हैं।
क्या बीएनपीएल (BNPL) से क्रेडिट स्कोर प्रभावित होता है?
यह कंपनी की शर्तों और आपके भुगतान के तरीके पर निर्भर करता है। देर से भुगतान करने पर आपके क्रेडिट रिकॉर्ड पर असर पड़ सकता है।
बीएनपीएल लेने से पहले क्या देखें?
भुगतान की तारीख, ब्याज, फ़ीस, क्रेडिट लिमिट और देर से भुगतान पर लगने वाली फ़ीस ज़रूर चेक करें।

